HP Polls of Exit Poll 2022: हिमाचल में कांटे की टक्कर के बीच BJP की सरकार, एक पोल में कांग्रेस को बढ़त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 11:45 PM IST

Himachal Pradesh (HP) Election Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं।
  • वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं।
  • आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है।

Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022:हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी तक इंडिया टुडे-माई एक्सिस एक्जिट पोल को छोड़कर सभी ने भाजपा की सरकार का अनुमान जताया है। लेकिन हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है।

himachal Pradesh poll of polls

हिमाचल में किसकी सरकार !

Poll of Polls- किसे कितनी सीटें

End of Feed