Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022 Date: हिमाचल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? Times Now Navbharat के एग्जिट पोल से 'तस्वीर होगी साफ'

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 5, 2022, 01:07 PM IST

Himachal Pradesh Election Exit Poll Result 2022, HP Vidhan Sabha Chunav/Election Exit Poll Results 2022 Date and Time: सूबे में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। फिलहाल 412 कैंडिडेट्स की किस्मत ईवीएम में कैद है, जबकि असल टक्कर बीजेपी और कांग्रेस की बीच मानी जा रही है। चुनाव नतीजों की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी।

Himachal Pradesh Election/Chunav Exit Poll Result 2022 Date and Time: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा या राज? यह तो आठ दिसंबर, 2022 को चुनावी परिणाम के साथ साफ होगा, मगर उससे पहले सोमवार (पांच दिसंबर, 2022) को एक्जिट पोल्स इस बाबत थोड़ी तस्वीर साफ कर देंगे। दरअसल, शाम पांच बजे के बाद आपके अपने चैनल टाइम्स नाउ नवभारत पर चुनाव से जुड़ा एग्जिट पोल आएगा, जिसमें बताया जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है।

himachal pradesh exit polls 2022

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ और सिर्फ संकेत ही देते हैं कि किसका पलड़ा भारी है या किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने की संभावना है। इनके नतीजों का आधिकारिक रिजल्ट से कोई लेना-देना नहीं होता है। पूर्व में कई बार एग्जिट पोल्स गलत भी साबित हुए हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर एग्जिट पोल्स में दिखाई गई बात कुछ हद तक सही भी साबित हुई है।

End of Feed