हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले की भविष्यवाणी, BJP के लिए किया ये बड़ा दावा

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने इस साल होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से BJP का सफाया हो जाएगा। जेल से बाहर आते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के मुखिया ने सियासी रणनीतियों पर काम तेज कर दिया है।

Hemant Soren on BJP: जेल से बाहर आते ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वो रणनीतियों पर काम कर रहे हैं, साथ ही चुनावी नतीजों के बाद की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी के लिए ये दावा किया है कि सूबे से उसका सफाया होना निश्चित है।

Hemant Soren

हेमंत सोरेन का बड़ा दावा।

'झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया'

हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि चुनावी नतीजों के बाद भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा। अपने आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विद्रोह होगा और झारखंड के लोग भाजपा को नहीं बख्शेंगे। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, 'भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है। आने वाले दिनों में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा।'

End of Feed