इलेक्शन

रांची को कराची बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन, गिरिराज सिंह ने बोला झारखंड सीएम पर हमला

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, वे 'वोट-जिहाद' की बात कर रहे हैं। उनका मूल मकसद बहुसंख्यक समुदाय के वोटों को बांटना है।

Image

गिरिराज सिंह का हेमंत सोरेन पर हमला

Photo : PTI

Giriraj Singh: झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की राजधानी रांची को कराची में बदलना चाहते हैं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने झारखंड के लोगों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करने की अपील की। झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा।

कांग्रेस और उसके सहयोगी हमें बांटना चाहते हैं

गिरिराज ने कहा, हेमंत सोरेन और कांग्रेस रांची को कराची और दुमका, देवघर और साहिबगंज जिलों को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी हमें बांटना चाहते हैं। मैं झारखंड में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले लोगों से आग्रह करता हूं कि अपनी बहू-बेटी की सुरक्षा के लिए वोट करें।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, वे 'वोट-जिहाद' की बात कर रहे हैं। उनका मूल मकसद बहुसंख्यक समुदाय के वोटों को बांटना है। लोगों को ऐसा नहीं होने देना चाहिए। बिहार के बक्सर, मोतिहारी, बेगुसराय और लखीसराय जिलों में धर्म परिवर्तन के आरोपों पर गिरिराज ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल प्रचारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह काफी आश्चर्यजनक है कि राजद और कांग्रेस नेता मिशनरियों द्वारा की जा रही धर्मांतरण गतिविधियों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

खड़गे को निशाने पर लिया

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और आरएसएस की तुलना जहर से करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हालांकि वह कांग्रेस में कठपुतली हैं, लेकिन उन्हें ऐसे असंसदीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तव में, कांग्रेस नेता मतदाताओं को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने के उद्देश्य से अपने भाषणों में जहरीले शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

रविवार को महाराष्ट्र के सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है, तो वह बीजेपी और आरएसएस हैं। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है, तो वह व्यक्ति मर जाता है...ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article