हरियाणा की वो लोकसभा सीट जहां दो बहुओं और ससुर के बीच है चुनावी मुकाबला, जानें हिसार का इतिहास

Election News: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर इस बार बेहद ही दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावी मैदान में दो बहुओं और चाचा ससुर के बीच टक्कर देखी जा रही है। इस सीट पर चौतरफा लड़ाई हो रही है, जिसमें कांग्रेस भाजपा के अलावा जजपा और इनेलो भी मैदान में है। आपको यहां का इतिहास बताते हैं।

History of Hisar: हरियाणा की वो लोकसभा सीट जहां भाजपा का पहली बार 2019 में खाता खुला था, इससे पहले भाजपा को एक भी बार जीत नसीब नहीं हुई थी। 2019 के मुकाबले में भाजपा ने यहां से बड़ी जीत हासिल की थी और उस वक्त के सांसद दुष्यंत चौटाला को तीन लाख से अधिक वोटों से मात दी थी। इस बार भी हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी लड़ाई देखने को मिल रही है, जहां राजनीतिक रूप से कई धड़ों में बंट चुके चौटाला परिवार के तीन सदस्यों के बीच मुकाबला है।

History of Hisar Seat

हिसार में दो बहुओं और 'चाचा ससुर' के बीच मुकाबला।

दो बहुओं और 'चाचा ससुर' के बीच मुकाबला

इस सीट पर चौटाला परिवार की दो बहुएं- जननायक जनता पार्टी (जजपा) की विधायक नैना चौटाला तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रत्याशी सुनैना चौटाला के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला मैदान में हैं। रणजीत चौटाला सुनैना और नैना चौटाला के ससुर के भाई हैं यानी वह रिश्ते में उनके ‘चाचा ससुर’ हैं। कांग्रेस ने इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके एवं दिग्गज नेता जय प्रकाश को मैदान में उतारा है।

End of Feed