इलेक्शन

Gururam Chunav Result 2024 Live: गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में किस पार्टी को मिल रही जीत, कौन अपने ही गढ़ में रहा हार?

Gurugram, Mahendragarh, Rewari Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates: गुरुग्राम संभाग में तीन जिले हैं। रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़। इन तीनों ही जिलों की विधानसभा सीटों में से ज्यादातर पर बीजेपी आगे हैं।

Image

रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ जिलों में कौन जीत रहा है

Gurugram, Mahendragarh, Rewari Vidhan Sabha Chunav Parinam Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए अबतक के रुझानों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। गुरुग्राम संभाग में भी बीजेपी ही आगे दिख रही है। यहां कांग्रेस पिछड़ रही है। गुरुग्राम संभाग की तीन जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में 11 सीटें हैं। जिसमें से रेवाड़ी में, 3 सीटें-बावल, कोसली, रेवाड़ी; गुरुग्राम में 4 सीटें- पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना; और महेंद्रगढ़ में 4 सीटें अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल,नांगल चौधरी हैं।

गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में आगे, देखें लाइव रिजल्ट

जिलाविधानसभा सीटजीतहार
रेवाड़ीबावलडॉ. कृष्ण कुमार (BJP)डॉ. एम.एल. रंगा (CONG)
कोसलीअनिल यादव (BJP)जगदीश यादव (CONG)
रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादव (BJP)चिरंजीवी राव
गुरुग्रामपटौदीविमला चौधरी (BJP)पर्ल चौधरी (CONG)
बादशाहपुरराव नरबीर सिंह (BJP)वर्धन यादव (CONG)
गुड़गांवमुकश शर्मा (BJP)नवीन गोयल (निर्दलीय)
सोहनातेजपाल तंवर (BJP)रोहतास सिंह (CONG)
महेंद्रगढ़ अटेलीआरती सिंह राव (BJP)अत्तर लाल (BSP)
महेंद्रगढ़कुंवर सिंह (BJP)राव दान सिंह (CONG)
नारनौलओम प्रकाश यादव (BJP)राव नरेन्द्र सिंह (CONG)
नांगल चौधरीमंजू चौधरी (CONG)डॉ. अभे सिंह यादव (BJP)
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article