हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से टूटी बात, AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सोमवार 9 सितंबर को आप ने 20 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की थी। 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के साथ ही संकेत मिला कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए वार्ता में बाधा पैदा हो गई है और गठबंधन होना संभव नहीं है।

AAP leaders

आप उम्मीदवारों की सूची (फाइल फोटो)

इन उम्मीदवारों पर दांव

पार्टी ने दूसरी सूची में साढौरा, थानेसर, इंद्री और रतिया जैसे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। आप ने साढौरा से रितु बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंदिर से हवा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर और आदमपुर से भूपेन्द्र बेनीवाल को मैदान में उतारा है। बरवाला से छतर पाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से आभाष चंदेला को भी मैदान में उतारा गया है।

End of Feed