इलेक्शन

हरियाणा चुनाव: रुझानों को देख कांग्रेस खेमे में बंटने लगी थीं लडडू-जलेबियां, तभी BJP ने वापसी कर चौंकाया

मतगणना के दौरान बीजेपी के कुछ बड़े नाम भी आगे-पीछे होते रहे। सीएम नायब सैनी लाडवा से शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे, और बाद में पिछड़ गए। क्या-कया हुआ जानिए।

Image

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024

Photo : PTI

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे आज सामने आ रहे हैं और मतगणना जारी है। आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही रुझानों में कांग्रेस काफी आगे निकल गई थी, लेकिन तभी बीजेपी ने जोरदार वापसी की। रुझान देख कांग्रेस खेमे में जलेबी बंटने का दौर शुरू हो गया था। बैठकें भी बुलाई जाने लगी थी। लेकिन अगले एक घंटे में माहौल बदल गया। रुझानों में बीजेपी 24 सीटों पर पहुंच गई थी, लेकिन 10 बजते-बजते उसका आंकड़ा 48 तक पहुंच गया। वहीं रुझानों में कांग्रेस 60 सीटों तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में उसका आंकड़ा 38 तर गिर गया।

बड़े नाम भी आगे-पीछे होते रहे

हालांकि, मतगणना के दौरान बीजेपी के कुछ बड़े नाम भी आगे-पीछे होते रहे। सीएम नायब सैनी लाडवा से शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे, और बाद में पिछड़ गए। लेकिन उन्होंने दोबारा बढ़त बना ली। ऐसा ही कुछ हाल अनिल विज का भी रहा, शुरुआती दौर में वह आगे दिख रहे थे, लेकिन बाद में पिछड़ गए। उधर, मतगणना में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। वह खुद अपनी सीट उचाना कलां से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट भी काफी देर तक लीड बनाए रहीं, लेकिन बाद में पीछे हो गई।

वहीं, पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, मौजूदा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है...पार्टी (सीएम चेहरा) तय करेगी...कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी...इसका श्रेय, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के सभी नेता और हरियाणा के लोगों को जाता है।

कांटे की टक्कर

राज्य की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था। इस चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे टक्कर है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है तो कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी की राह देख रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article