इलेक्शन

Haryana Election: हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा बोले मुख्यमंत्री सैनी, भाजपा के रूठे नेताओं से की मुलाकात

haryana assembly election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दल प्रचार में लगे हैं इसी क्रम में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी राज्य के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे और चुनावी रणनीति पर बात की।

Image

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

Photo : BCCL

haryana assembly election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के सतनाली निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शर्मा जी के आशीर्वाद से ही हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ जिले के प्रवास पर हेलीकॉप्टर से नारनौल पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के रूठे नेताओं से मुलाकात की। हालांकि फिलहाल उनमें से किसी नेता की वापसी की बात सामने नहीं आई।

इसके बाद मुख्यमंत्री हरियाणा भाजपा के वट वृक्ष कहे जाने वाले कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा के सतनाली निवास पर पहुंचे जहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। फिर अंदर बंद कमरे में मुख्यमंत्री की शर्मा से बात हुई। उसके बाद बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं रामबिलास शर्मा का आशीर्वाद लेने आया हूं और उनके मार्गदर्शन में ही तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा।'

उन्होंने कहा कि आज भारती सैनी से भी बात हुई और 'मैंने रामबिलास शर्मा से भी कहा है कि आप बात करें तो शायद वह विचार कर लें।' हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article