Hamirpur Seat, हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 1952 के बाद से दो उपचुनावों समेत हुए 17 चुनावों में भाजपा ने 10 बार, कांग्रेस ने पांच बार और जनता पार्टी तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक बार जीत दर्ज की। आइये जानते हैं इस बार यहां क्या समीकरण है।

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के लिए हमीरपुर लोकसभा सीट पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जहां कांग्रेस में बगावत और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव ने संसदीय मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस निर्वाचन क्षेत्र में आक्रामक प्रचार कर रहे हैं और ठाकुर पर बड़े-बड़े वादे करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस यह सीट छीन लेगी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर जिले से ही आते हैं और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धरमानी की विधानसभा सीटें इसी निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती हैं। इसके कारण हमीरपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

History of Hamirpur Parliamentary Constituency

हिमाचल लोकसभा चुनाव

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का इतिहास (History of Hamirpur Parliamentary Constituency)

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1952 के बाद से दो उपचुनावों समेत हुए 17 चुनावों में भाजपा ने 10 बार, कांग्रेस ने पांच बार और जनता पार्टी तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक बार जीत दर्ज की। भाजपा 1984 के बाद से इस सीट पर केवल एक बार 1996 में हारी थी। अपने पिता प्रेम कुमार धूमल के इस्तीफे के बाद 2008 के उपचुनाव में पहली बार निर्वाचित हुए अनुराग ठाकुर ने 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार जीत हासिल की है। वह लगातार पांचवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के ऊना से पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा से है।

End of Feed