Gwalior MP Chunav Result 2023: ग्वालियर विधानसभा सीट पर भाजपा ने हासिल की जीत, प्रदयुम्न सिंह बने विधायक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 06:17 PM IST

Gwalior MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को हुए चुनाव में प्रद्युम सिंह तोमर ग्वालियर सीट से ताल ठोक रहे हैं। वो उपचुनाव में जीत के बाद शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री बने थे। जानिए मतगणना में इस सीट पर कौन चल रहा है आगे?

Gwalior MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट को हाई हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। इस सीट पर सिंधिया खेमे के प्रद्युमन सिंह तोमर चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा के बीच मुकाबला है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई है। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। ग्वालियर विधानसभा सीट(15) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

Gwalior Vidhan Sabha Seat Result 2023

ग्वालियर विधानसभा सीट चुनाव परिणाम 2023

मतगणना का ऐसा है ताजा हाल...

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1प्रद्युम्न सिंह तोमरभाजपा10089918798 वोट से आगे
2सुनील शर्माकांग्रेस82101 18798 वोट से पीछे
3रोहित गुप्ताआप170899191 वोट से पीछे

प्रद्युम्न और सुनील शर्मा के बीच है टक्कर

साल 2018 में ग्वालियर सीट पर हुए चुनाव में चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतरे प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयभान सिंह पवैया को मात दी थी। सिंधिया समर्थक माने जाने वाले प्रद्ययुम्न सिंह कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील शर्मा को मात देकर दोबारा विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्हें कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री का पद भी मिला।

End of Feed