Guna Lok Sabha Seat: क्यों खास है मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट, सिंधिया राजघराने का रहा है राज

Guna Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट सिंधिया परिवार का गढ़ है। गुना लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। पहले चुनाव में विजयाराजे सिंधिया ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने हिंदू महासभा के वीजी देशपांडे को हराया था।

Guna Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट सिंधिया परिवार का गढ़ है। इस सीट पर सिंधिया राजघराने का ही राज रहा है। ग्वालियर के बाद गुना ही वो लोकसभा सीट है जहां से सिंधिया परिवार चुनाव लड़ना पसंद करता है। ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया, माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही इस सीट पर ज्यादातर जीतते आए हैं। फिलहाल पिछले 4 चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही जीत मिली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के जयभान सिंह को इस सीट से हराया था।

Jyotiraditya Scindia

गुना लोकसभा सीट पर रहा है सिंधिया परिवार का दबदबा

गुना लोकसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि

गुना लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। पहले चुनाव में विजयाराजे सिंधिया ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने हिंदू महासभा के वीजी देशपांडे को हराया था। इसके अगले चुनाव में यहां से कांग्रेस के रामसहाय पांडे मैदान में उतरे। उन्होंने हिंदू महासभा के वीजी देशपांडे को मात दी थी।

End of Feed