Gujarat Election: योगी ने केजरीवाल को कहा नमूना और आतंकवाद हितैषी, भड़के केजरीवाल बोले-BJP को वोट देना अगर...

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 27, 2022, 07:21 AM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान जोरों पर है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तीखा वार करते हुए उन्हें नमूना बताया और कहा कि वो आतंकवाद के हितैषी हैं। इस पर केजरीवाल ने भी पलटवार किया है।

Gujarat Chunav: गुजरात में पहले चरण के मतदान (Gujarat Assembly Elections 2022) से पहले प्रचार अभियान जोरों पर है और सतापक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को गुजरात के गिर सोमनाथ (Somnath) में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नमूना और आतंकवाद का हितैषी बताया है।

Yogi on Kejriwal

योगी आदित्यनाथ ने सीएम केजरीवाल को बताया आतंकवाद का हितैषी

क्या कहा योगी ने

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करता है और जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर के सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो तब ये भारत के बहादुर जवानों से कहता है कि इसका प्रमाण क्या है। बहादुर जवानों से प्रमाण मांगा जाता है? पाकिस्तान चिल्ला रहा है कि हमारी कमर तोड़ दी है भारत के जवानों ने लेकिन आम आदमी पार्टी को इसका भी प्रमाण चाहिए। आतंकवाद और भ्रष्टाचार इनके जीन का हिस्सा है। इसलिए जो भ्रष्टाचारी और आतंकवाद हितैषी हो उसे वोट देकर अपन वोट को कलंकित कतई ना करें।'

End of Feed