LIVEGujarat Election Results 2022 : गुजरात में 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

Gujarat Election Results 2022 : गुजरात में 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल
Gujarat Chunav Result 2022, Gujarat Election Result 2022 Updates: गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। हालांकि अभी तक के रुझानों से साफ है कि राज्य में बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। Exit Poll में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है। गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़े अपडेट-
Gujarat Election Results Live Updates in English | ECI Election Results 2022 LIVE
हार्दिक पटेल जीते
बीजेपी नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के भरवाड़ लाखाभाई भिनखाभाई और अमर सिंह अनादजी ठाकोर को हराया।
57 पर बीजेपी की जीत
चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि बीजेपी ने 57 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही 100 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की है और 10 पर आगे चल रही है।
बीजेपी ने 11 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की
चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 145 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, और अब तक 11 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह
गुजरात में बीजेपी की नई सरकार 12 दिसंबर को शपथ लेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल को बधाई दी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल को फोन कर जीत की बधाई दी है। रुझानों के अनुसार भाजपा लगभग 148-150 विधानसभा सीटें जीतकर राज्य में इतिहास रचने के लिए तैयार है।
शपथ ग्रहण की तैयारी में बीजेपी
गुजरात में अब विजय की घोषणा की औपचारिकता शेष रह गई है। इस राज्य पर एक बार फिर से बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी के खाते में यहां 150 से ज्यादा सीटें आती दिख रही हैं। कांग्रेस 20 के आंकड़े को भी नहीं छु पाई है। वहीं बीजेपी जीत को देखते हुए अब शपथ ग्रहण की तैयारी में जुट गई है।
गांधीनगर दक्षिण से बीजेपी नेता अल्पेश ठाकोर आगे
बीजेपी नेता अल्पेश ठाकोर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. हिमांशु पटेल से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, ठाकोर को अब तक 35,252 मत मिले हैं, जबकि पटेल को अब तक 26,568 मत मिले हैं।
भाजपा की जीत से उत्साहित गांधीनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं नाच-गाकर जश्न मना रही हैं।
एक सीट पर AIMIM आगे
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सकील महमद समा कांग्रेस के अर्जनभाई भूडिया, भाजपा नेता केशवलाल पटेल और आप उम्मीदवार राजेश पंडोरिया से आगे चल रहे हैं।
155 सीटों पर बीजेपी आगे
गुजरात में बीजेपी नया इतिहास रचते हुए दिख रही है। बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है।
बीजेपी का जश्न
रुझानों में बढ़त के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में पार्टी कार्यालयों के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नाच रहे हैं।
सीएम आगे
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। पटेल 6,700 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर पर है।
Jamnagar North election result Live: बीजेपी के रिवाबा जडेजा आगे
जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं।
गोधरा और नरोदा में बीजेपी आगे
वोटों की गिनती के एक घंटे बाद गोधरा और नरोदा में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी 141, कांग्रेस 28 और आप सात सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस को भारी नुकसान
गुजरात में बीजेपी शुरूआती रुझानों में 140 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप सात सीटों पर आगे है।
जिग्नेश मेवाणी पीछे
कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी वडगाम विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं। मेवाणी भाजपा के मणिलाल वाघेला से पीछे चल रहे हैं। वहीं आप उम्मीदवार यहां तीसरे नंबर पर हैं।
खंबलिया से इसुदान गढ़वी आगे चल रहे हैं
खंबलिया से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम अर्जनभाई और भाजपा के मुलुभाई बेरा से है।
बीजेपी को मिलेगी भारी बहुमत- बीजेपी नेता
शुरूआती रूझानों में बीजेपी को जीत मिलते देख बीजेपी के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। गुजरात के मंत्री और सूरत पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने कहा- "बीजेपी इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसे अधिकतम सीटें और सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत मिलेगा। हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे। भाजपा की भारी जीत होगी।"
कांग्रेस 53 सीटों पर आगे
गुजरात विधानसभा चुनाव में 53 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप की सीटें घटकर चार पर पहुंच गई है। एक सीट पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।
AAP के सीएम फेस पीछे
आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। सूरत की सभी पांच सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।