Gujarat Election Results 2022:CM भूपेंद्र पटेल,हार्दिक पटेल,रिवाबा,इसुदान गढ़वी की किस्मत का फैसला आज, जानें हॉट सीट का हाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 07:38 AM IST

Gujarat Key Candidates Election Results 2022: गुजरात विधान सभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल,हार्दिक पटेल,इसुदान गढ़वी,कांति अमृतिया, सुरेश पटेल, सी के राउलजी,रिवाबा जडेजा,पबुभा मानेक की किस्मत का आज फैसला होगा।

Gujarat Key Candidates Election Results 2022: देश की सियासत में आज अहम दिन है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों पर नजर रहेगी। बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा की गुजरात में 27 साल से चली आ रही सरकार बरकरार रहेगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नया इतिहास रचेंगे। इसी तरह पर्वतीय राज्य हिमाचल में नतीजे क्या 37 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ेंगे या बरकार रहेंगे, यह भी बेहद अहम होगा। इन चुनावों में सबसे ज्यादा नजर गुजरात पर रहने वाली है। और उसमें भी कई अहम उम्मीदवार हैं, जिनका राजनीतिक भविष्य ये चुनाव तय करेंगे। आइए जानते हैं कि गुजरात की कौन सी वीआईपी सीटें हैं..

Gujarat Assembly Election Key Candidates

गुजरात की वीआईपी सीटों का हाल

1. भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Bhai Patel)

अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उम्मीदवार है। घाटलोडिया को भाजपा का गढ़ माना जाता है, इस सीट का गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सीट पर पाटीदार समुदाय बेहद असर डालता है। हालांकि भाजपा के लिए हमेशा से यह सीट आसान रही है।

End of Feed