Gujarat Election Exit Poll 2022: गुजरात में सब पर भारी मोदी, रिकॉर्ड सीटों से जीत का अनुमान, झाड़ू बेअसर

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 5, 2022, 08:32 PM IST

Gujarat Election Exit Poll 2022 Times Now Navbharat, Times Now, BJP-Congress-AAP Seats in Gujarat Vidhan Sabha Chunav Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत -EGT के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा यहां आसानी से सरकार बनाएगी।

Times Now Navbharat Gujarat ETG exit poll 2022 LIVE: गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। 27 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद गुजरात की जनता ने भगवा पार्टी में एक बार फिर भरोसा दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत ETG के एग्जिट पोल (Exit Poll) में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दोबारा बनने का अनुमान जताया गया एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 135 से 145 सीटें, कांग्रेस को 24-34 सीटें, AAP ka 6-16 और अन्य को 0 से तीन सीटें मिल सकती हैं। मध्य गुजरात में बीजेपी को सौराष्ट्र-कच्छ की तरह सबसे ज्यादा सीटें हासिल करती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 44 से 47 सीटें मिल सकती हैं। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बीजेपी को 34 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यहां कांग्रेस है।

Gujarat Exit Poll

गुजरात विस चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल।

यही नहीं, इस सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। सर्वे के दौरान मतदाताओं से चुनाव, पार्टियों, मुद्दे, उनकी पसंद-नापसंद को लेकर कई सवाल किए गए। मदाताओं से राज्य में कांग्रेस और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के चुनाव में नहीं आने के बारे में भी प्रश्न पूछे गए।

End of Feed