नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया। 182 सीट वाली विधानसभा में भाजपा ने 52.51 प्रतिशत वोट अपनी झोली में करते हुए 156 सीटें अपने नाम की और अपने 27 साल से गुजरात की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा। वहीं कांग्रेस 27.27 प्रतिशत वोट के साथ कुल 17 सीटें अपने नाम कर सकी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार का ठीकरा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सिर पर फोड़ा है। ठाकोर ने कहा कि ये दोनों पार्टियां गुजरात में वोट कटवा बनकर आई थीं।
असदुद्दीन ओवैसी. राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल(साभार PTI)
