Gujarat Assembly Elections 2022 : गुजरात में गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में भरूच की अंकलेश्वर सीट भी है जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल पहुंचीं। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया। इस सवाल पर मुमताज ने संकेत दिया कि लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी हैं मुमताज पटेल।
एक साल के बाद चुनाव लड़ने पर फैसला करेंगी
अंकलेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मुमताज ने अभी वह चीजों को देखेंगी और समझेंगी। कांग्रेस के दिवंगत नेता की बेटी ने कहा कि वह पहले लोगों के बीच जाएंगी और इसके बाद राजनीति में कदम रखेंगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने पर सवाल किया। उन्होंने कहा, 'एक साल तक इंतजार करते हैं, फिर देखेंगे।'
For the time being, I'll observe & understand things. I'll go among public & after that I'll come: Mumtaz Patel, la… t.co/Qnd9iMi1FL
— ANI (@ANI) Dec 1, 2022
अंकलेश्वर में काफी करीबी मुकाबला-मुमताज
मुमताज ने कहा कि हम बदलाव पर जोर दे रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री बदले गए। अंकलेश्वर में काफी करीबी मुकाबला है। गुजरात में सुबह नौ बजे तक 4.92 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। कामपोरबंदर में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार बाबूभाई बोखिरिया ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार सभी वोटरों को वोट करना चाहिए। उन्हें लगता है कि उनके काम करने का तरीका लोगों को पसंद आया होगा। बाबूभाई ने कहा, 'मेरे पास जो सत्ता आती है वो मेरी नहीं जनता की है। मैं उनके लिए काम करता हूं।'
Mumtaz Patel, daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote at a polling booth in Ankleshwar,… t.co/kf6iH0Ch4E
— ANI (@ANI) Dec 1, 2022
वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने जीत का दावा किया
वोट डालने पहुंचे गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा, 'गुजरात प्रगति कर रहा है और राज्य के लोगों ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। लोगों को भाजपा पर भरोसा है और राज्य में आगे विकास होगा। राज्य में बीजेपी बनाएगी सरकार है।'
नैना जडेजा बोलीं-भाभी के रूप में अच्छी हैं
कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहीं रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा ने कहा, 'मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। भाभी के रूप में वह अच्छी हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा।'
