Gujarat Election 2022: पहले चरण में कुल 60.2 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछली बार से 8 फीसदी कम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 11:00 AM IST

Gujarat Election 2022: गुजरात में पहले चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। इस चरण में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में वोटिंग हुई। सभी 89 सीटों पर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है। इस चरण में पिछली बार के चुनाव से कम मतदान हुआ है।

गुजरात में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इस चरण में कुल 60.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पिछली बार की तुलना में इस बार मतदाताओं में उत्साह कम दिखने को मिला है। 2017 से इस बार आठ प्रतिशत कम मतदान हुआ है। 2017 में 89 सीटों पर 68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा चुनाव

कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को वोटिंग हुई है। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे थे। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में गड़बड़ी की कुछ खबरों के अलावा, मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण रही।

End of Feed