Gurh MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा सीट को काफी हाई हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा में एक तरफ प्रदेश के सबसे बुजुर्ग बीजेपी विधायक और प्रत्याशी नागेंद्र सिंह (80) हैं तो वहीं दूसरी तरफ आप आदमी पार्टी के सबसे युवा और अमेरिका रिटर्न प्रत्याशी प्रखर प्रताप सिंह उनको टक्कर दे रहे है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। गुढ़ विधानसभा सीट से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...
गुढ़ विधान सभा सीट पर कांटे की टक्कर
मतगणना का ऐसा है ताजा हाल
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | मत | परिणाम |
| 1. | नागेंद्र सिंह | बीजेपी | 2129 | आगे |
| 2. | प्रखर प्रताप सिंह | आम आदमी पार्टी | 21702 | पीछे |
| 3. | कपिध्वज सिंह | कांग्रेस | 2129 | पीछे |
रीवा के गुढ़ विधान सभा में 3 राजपूतों के बीच होगी टक्कर
बीजेपी ने अपने सबसे अनुभवी उम्रदराज विधायक नागेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। अर्जुन सिंह जैसे राजनीति के चाणक्य से राजनीति सीखने वाले नागेंद्र सिंह कांग्रेस से भी विधायक रहे हैं। वे बीजेपी से चार बार विधायक रह चुके हैं और अब पांचवीं बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी पढ़े-लिखे युवा कपिध्वज सिंह को मैदान में उतारा है।
मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल सिंधिया स्कूल के छात्र रहे कपिध्वज सिंह ने पहला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। दूसरा चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से लड़ा था, जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस के कपिध्वज सिंह के पास पिछले दो चुनावों का अनुभव है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रखर प्रताप सिंह के लिए यह चुनाव बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
