जीएसटी सुधार बनाम महंगाई: बिहार चुनाव में बीजेपी का नया दांव

इस पूरे फैसले की अहमियत बिहार की सामाजिक-आर्थिक हकीकत से और बढ़ जाती है। राज्य में 34% परिवार महीने में 6 हजार रुपए से भी कम पर गुजारा करते हैं। लगभग 31% आबादी मिडिल क्लास से आती है।

बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच केंद्र सरकार ने महंगाई के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। जीएसटी काउंसिल के फैसले के तहत 22 सितंबर से खाने-पीने का सामान, दवा, हेल्थ इंश्योरेंस और घर बनाने की सामग्री पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया जाएगा। पहली नजर में यह सुधार सीधे तौर पर गरीब और मिडिल क्लास के लिए राहत का पैगाम है। लेकिन सवाल यह भी है—क्या यह आर्थिक सुधार है या चुनावी रणनीति?

End of Feed