Ghatsila By Poll Result 2025: झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत, भाजपा के बाबूलाल सोरेन 38601 वोटों से हराया

Ghatsila By Poll Result 2025 (घाटशिला उपचुनाव), Ghatsila Jharkhand By Election Updates from results.eci.gov.in: घाटशिला उपचुनाव सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया। हालांकि, इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन ने बाजी मार ली और शुरुआत से ही भाजपा के बाबू लाल सोरेन पर अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में भारी वोटों से जीत हासिल की।

Ghatsila By Poll Result 2025 (घाटशिला उपचुनाव): घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत हुई है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच था, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं। सोमेश झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके 15 अगस्त को निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा था। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि मुकाबला एकतरफा रहा। सोमेश चंद्र सोरेन शुरुआती रुझानों से घाटशिला विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए रखे।

Ghatsila By Poll Result 2025: झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत, भाजपा के बाबूलाल सोरेन 38601 वोटों से हराया

सोमेश चंद्र को कुल कितने वोट मिले?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन की 38601 वोटों से जीत हुई है। उन्हें कुल 104936 वोट मिले। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 66335 वोट मिले। बता दें कि सोमेश चंद्र सोरेन लगातार आगे चल रहे थे। 10 वें राउंड के बाद सोमेश चंद्र ने भारी मतों से खुद को आगे कर लिया था। सीट पर कुल 20 राउंड की वोटिंग हुई। उन्होंने लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को पहले ही काफी पीछे छोड़ दिया था।

End of Feed