इलेक्शन

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: 'जो रॉकेट लॉन्च नहीं होता...', गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। गौरव भाटिया ने कहा कि यह उस रॉकेट को करारा जवाब है, जो लॉन्च नहीं होता है, लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। गौरव भाटिया ने इसे लोकतंत्र की जीत बताई है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र की जीत हो गई है। यह उस रॉकेट को करारा जवाब है, जो लॉन्च नहीं होता है, लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, ''हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है, मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है। हम इंतजार कर रहे हैं कि ये रुझान परिणाम में परिवर्तित हों। तीसरी बार लगातार भाजपा जीत रही है और कांग्रेस पार्टी हिट विकेट हो रही है।"

भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

आपको बता दें कि हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब भाजपा सरकार बनाते हुए दिख रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह से आगे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सैनी 732 वोट से आगे हैं।

बता दें कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article