Gujarat Election Result: गांधीनगर जिले की सभी सीटों पर जीती बीजेपी, जानिए अल्पेश ठाकोर ने किसे दी मात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 8, 2022, 05:10 PM IST

Gujarat Election Result constituency wise: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें दहेगाम, गांधीनगर उत्तर, गांधीनगर दक्षिण, कलोल और मनसा शामिल हैं। सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है।

Gujarat Election Result constituency wise: गांधीनगर जिले की सभी सीटों से बीजेपी को जीत हासिल हुई है। साल 1964 में अहमदाबाद और मेहसाणा जिले में से काटकर एक नया जिला बनाया गया। इसे गांधीनगर नाम दिया गया। आज यही जिला गुजरात की राजधानी है। इस जिले में 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें दहेगाम, गांधीनगर उत्तर, गांधीनगर दक्षिण, कलोल और मनसा शामिल हैं। इसमें सबसे हॉट सीट गांधीनगर दक्षिण है। यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अल्पेश ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्पेश ठाकोर भाजपा विरोधी आंदोलन की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। वह पिछली बार कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

End of Feed