CWC Meeting: रायबरेली या वायनाड, किस सीट से इस्तीफा देंगे राहुल गांधी? CWC मीटिंग में तस्वीर हुई साफ! पढ़िए इनसाइड स्टोरी

CWC Meeting: रायबरेली सीट का जीतना कांग्रेस पार्टी का उत्तरप्रदेश में फिर से जीवित करने वाला है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी रायबरेली सीट रख सकते है।

CWC Meeting: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों से चुनाव जीते हैं। एक अपनी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली से और दूसरा दक्षिण भारत की वायनाड सीट से। दोनों सीटों पर जीत के बाद से सवाल ये उठ रहे हैं कि राहुल गांधी किस सीट को अपने पास रखेंगे और किस सीट से इस्तीफा देंगे। इसकी चर्चा आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड सीट से जीत थे और अमेठी सीट से हारे थे।

End of Feed