आतंकियों के आका और माफिया के सरपरस्त को सत्ता पर काबिज नहीं होने देना है, विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज माफिया को उल्टा टांगने और 'राम नाम सत्य' की यात्रा निकालने पर सपा को पीड़ा होती है। हमें माफिया के सहयोगी, सरपरस्त, आतंकियों के आकाओं को सत्ता पर काबिज नहीं होने देना है।

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डुमरियागंज से सांसद और लोकसभा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लोग आतंकियों के आका और माफिया के सरपरस्त हैं। इनको सत्ता पर काबिज होने से रोकना होगा। हर अपराधी और माफिया 2017 के पहले जनता का खून चूसता था और वसूली करता था, बेटियों की सुरक्षा पर खतरा था। आज माफिया को उल्टा टांगने और 'राम नाम सत्य' की यात्रा निकालने पर सपा को पीड़ा होती है। हमें माफिया के सहयोगी, सरपरस्त, आतंकियों के आकाओं को सत्ता पर काबिज नहीं होने देना है।

Yogi Aditya Nath

योगी आदित्यनाथ

आतंकी हमलों की दिलाई याद

उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा सरकार थी तो अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि, काशी में संकट मोचन, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी की कचहरियों पर आतंकी हमला हुआ था। सीएम बनते ही अखिलेश यादव ने आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का कार्य किया था। तब, अदालत ने कहा था कि आतंकी छूटेंगे नहीं, सरकार को शर्म आनी चाहिए। जनता जानती है कि सपा और माफिया का चोली-दामन का संबंध है। दोनों को अलग करके देखा ही नहीं जा सकता। प्रदेश का हर माफिया सपा से संबंध रखता है। सपा की संवेदना समाज के बेटी-व्यापारी की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि, माफिया के साथ है। माफिया के प्रति इनकी संवेदना देखते हुए जनता ने इन्हें 2014, 2017, 2019, 2022 में खारिज कर दिया। अबकी बार 400 पार के नारे को सुनकर सपा चारों खाने चित हो रही है। सपा कुल 63 सीट पर चुनाव लड़ रही। इन सभी सीटों पर इनकी जमानत जब्त हो रही है।

End of Feed