इलेक्शन

Haryana Election: पहलवान विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह का तंज, बोले- कांग्रेस का कर दिया सत्यानाश

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 परिणाम को लेकर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से किसानों के नाम पर, पहलवानों के नाम पर भ्रमित करने की कोशिश की गई, उसे जनता ने नकार दिया। वहीं, पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत को लेकर बृजभूषण ने कहा कि भले वो जीत गई मगर कांग्रेस का तो सत्यानाश हो गया है।

Image

जुलाना विधानसभा सीट पर विनेश फोगाट की जीत को लेकर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने साधा निशाना

Photo : ANI

Julana Election Result 2024: विनेश फोगाट ने जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से करीब 6000 वोटों से जीत हासिल की है। पूर्व ओलंपियन पहलवान से राजनेता बनीं फोगाट हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही थी। इस बीच, जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया...राहुल बाबा का क्या होगा?

कांग्रेस का तो हो गया सत्यानाश-बृज भूषण शरण सिंह

पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है... सभी लोग बधाई के पात्र हैं...। वहीं, विनेश फोगाट की जीत को लेकर बृज भूषण सिंह ने कहा कि भले ही वो जीत गई मगर कांग्रेस का तो सत्यानाश हो गया है। यह पूछे जाने पर कि किसकी वजह से कांग्रेस का सत्यानाश हुआ? बृज भूषण शरण सिंह ने बिना नाम लिए विनेश फोगाट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनका (विनेश) क्या है वो तो जीत ही जाएंगी। वो रेसलिंग भी बेईमानी से जीत जाती थीं और अब वहां भी जीत गई। लेकिन उस जीतने वाले के चक्कर में कांग्रेस पार्टी हार गई। गौरतलब हो कि विनेश फोगाट उन पहलवानों में शामिल थीं जिन्होंने बृज भूषण शरण सिंह पर कई जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पिछले साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article