आजादी के बाद पहली बार पटना में आज होगी CWC की बैठक, जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज; जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना में 85 साल बाद हो रही सीडब्ल्यूसी बैठक केवल कांग्रेस की आंतरिक रणनीति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की एकजुटता और आगामी लोकसभा चुनावों के समीकरणों पर भी असर डालेगी। राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि इस बैठक से कांग्रेस न केवल बिहार, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी सक्रियता का नया संदेश देना चाहती है।

बिहार की राजधानी पटना बुधवार को कांग्रेस पार्टी की राजनीति का केंद्र बनने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 85 साल बाद कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आयोजित होगी। इसे पार्टी नेताओं ने ऐतिहासिक क्षण बताया है। यह विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी, जिसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी भाग लेते हैं।

End of Feed