Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कितने फर्स्ट टाइम वोटर? हर सीट पर है निर्णायक संख्या

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए दो चरण में मतदान होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं, चुनावी नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव का औपचारिक बिगुल बज गया है। सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) बनाए जाएंगे — जिनमें 13,911 शहरी और 76,801 ग्रामीण क्षेत्र में होंगे। इनमें से 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी।

first time voter in bihar

बिहार में इस बार कितने फर्स्ट टाइम वोटर (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed