Lok Sabha Election: पहले लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार इतने लंबे समय तक चलेगी मतदान की प्रक्रिया, कांग्रेस भड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 11:56 PM IST

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी जो सात चरणों में संपन्न होगी तथा मतगणना चार जून को होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनाव प्रक्रिया होगी।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसकी लंबी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया है। पहले लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब चुनावी प्रक्रिया इतनी लंबी होने वाली है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 44 दिनों में पूरी होगी जो 1951-52 के पहले ससंदीय चुनाव के बाद मतदान की सबसे लंबी अवधि होगी।

election 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चलेगी लंबी प्रक्रिया

End of Feed