देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना : सूत्र

देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी।

देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा।

Parliament House

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून को होगा शुरू

रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नये केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुने जाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेताओं द्वारा समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया। भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 543 सदस्यीय सदन में 240 सीट जीत पर दर्ज की, जो बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से कम है। हालांकि राजग ने कुल 293 सीट पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया है।

End of Feed