Exit Poll 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद काफी हद तक यह भी साफ हो चुका है कि कहां किस पार्टी की सरकार बन रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे तो चुनाव आयोग 3 दिसंबर को ही जारी करेगा। लेकिन इससे पहले 2024 की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल भाजपाई खेमे लिए खुशियां लेकर आए हैं।
एग्जिट पोल 2023
मध्य प्रदेश में पार्टी यहां अपनी सत्ता बचाती हुई दिख रही है तो राजस्थान के रण में भी वो बाजी मारती दिखाई दे रही है। तेलंगाना के नतीजे भी पार्टी के लिए ठीक ही रहे हैं। यहां पार्टी के लिए खोने के लिए कुछ नहीं था। हालांकि, एग्जिट पोल में उसे कुछ सीटों का फायदा जरूर मिल रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में जरूर भाजपा को झटका लगा है।
मध्य प्रदेश में फिर से होगी वापसी!
भाजपा के लिए सबसे अहम मध्य प्रदेश के नतीजे हैं। यहां लंबे समय से सत्ता में काबिज भाजपा एंटी-इन्कंबेसी से जूझ रही थी। कहा जा रहा था कि इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है और कांग्रेस उलटफेर कर सकती है। हालांकि, टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल ने भाजपा को खुशखबरी दी है। एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार यहां भाजपा 105 से 117 सीटें हासिल कर सरकार बना सकती है। कांग्रेस को 109 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जन की बात एग्जिट पोल में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
राजस्थान से भी आई खुशखबरी
राजस्थान के एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए निराशा तो भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। राज्य के एग्जिट पोल में टाइम्स नाउ-ईटजी ने भाजपा को 108 से 128 सीटें दी हैं। वहीं कांग्रेस को यहां सीटों को नुकसान हो रहा है और वह 56 से 72 सीटों पर सिमट सकती है। एबीपी सी वोटर के सर्वे में भाजपा को 94 से 114 और कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिल रही हैं।
इन राज्यों में नहीं चला जादू
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां भाजपा को निराशा हाथ लगी है। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार यहां सत्ता में दोबारा लौटती हुई दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे में भाजपा को 32 से 40 सीटें मिल ने अनुमान लगाया गया है, कांग्रेस को यहां 48 से 56 सीटें मिल रही हैं। वहीं न्यूज 24 चाणक्या के सर्वे में भाजपा को 25 से 41 और कांग्रेस को 49 से 65 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना के एग्जिट पोल चौंकाने वाले हैं। यहां कांग्रेस को सबसे बड़ा फायरा हो रहा है और पार्टी सत्ता में आती हुई दिखाई दे रही है।
