Exclusive: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के घोषणापत्र से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी, जानिए कौन-कौन से मुद्दे शामिल

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Mar 5, 2024, 10:27 AM IST

कांग्रेस के रणनीतिकारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र लगभग तैयार कर लिया है। इस घोषणापत्र में क्या क्या होगा इसको लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के पास एक्सक्लूसिव जानकारी उपलब्ध है।

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण चुनाव होने जा रहा है। 10 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी हर कोशिश करके वापसी की राह देख रही है। वह भाजपा सरकार के अब तक के शासन के खिलाफ कई मुद्दों और देश को आगे ले जाने के रोडमैप के साथ चुनावी रण में उतरेगी। कांग्रेस के रणनीतिकारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र लगभग तैयार कर लिया है। इस घोषणापत्र में क्या क्या होगा इसको लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के पास एक्सक्लूसिव जानकारी उपलब्ध है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ों और गरीबों के लिए गेम चेंजर स्कीम होगी लेकिन ज्यादा फोकस युवाओं पर होगा।

Congress manifesto

कांग्रेस के घोषणापत्र पर एक्सक्लूसिव जानकारी

कैसा हो सकता है कांग्रेस का घोषणापत्र

1. देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं पर केंद्रित होगा। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता जैसी स्कीम में पैसा सीधे खाते में देने का वादा करेगी, जो सबसे बड़ा वादा होगा।

2. युवाओं के लिए शिक्षा लोन की ब्याज दरों में छूट दी जाएगी साथी ही केंद्र सरकार के विभागों के खाली पड़े लाखों पद को भरने का वादा होगा।

End of Feed