Modi 3.0: BJP के बहुमत खोने के बाद भी कैसे पीएम मोदी का तीसरी बार पीएम बनना है तय, समझिए समीकरण

Modi 3.0: बीजेपी के हिस्से इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें आई हैं, नीतीश कुमार की जदयू को 12 सीटें आईं हैं, TDP को 16 सीटें आईं है, शिवसेना को सात सीटें आईं हैं और एनसीपी को 1 सीटें आईं हैं, जनसेना को 2 सीटें मिलीं है। एनडीए के सभी सहयोगियों को मिला दें तो 292 सीट हो जाती है।

Modi 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुका है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी को इस चुनाव में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बाद भी बीजेपी अपनी सहयोगियों के साथ आराम से सरकार बना ले जाएगी और पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल तय है। दरअसल पिछली बार खुद बीजेपी के पास इतनी सीटें थी कि वो आराम से अकेले सरकार बना सकती थी, लेकिन इस बार बीजेपी को 63 सीटों का नुकसान हुआ है। जिससे उसकी निर्भरता अपने एनडीए के सहयोगियों पर बढ़ गई है।

pm, modi

बीजेपी कैसे बनाएगी सरकार, समझिए उसका समीकरण (फोटो- BJP)

End of Feed