मोदी की जीत पर एलन मस्क ने दी बधाई, अपनी कंपनियों के लिए जताई ये बड़ी उम्मीद

World News: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मोदी को जीत की बधाई दी है। मस्क ने एक्स पर लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में आपकी जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मैं अपनी कंपनियों द्वारा भारत में रोमांचक काम करने की उम्मीद करता हूं।

Elon Musk Congratulates Narendra Modi: भारत में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए दुनियाभर के नेता और दिग्गज नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मोदी को जीत की बधाई दी है। स्पेस-एक्स और टेस्ला के मालिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा और मोदी की जीत पर खुशी जाहिर की है।

Elon Musk Congratulates Narendra Modi

दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने मोदी को दी जीत की बधाई।

मोदी को दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने दी बधाई

एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में आपकी जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मैं अपनी कंपनियों द्वारा भारत में रोमांचक काम करने की उम्मीद करता हूं। बता दें, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

End of Feed