इलेक्टोरल बॉन्ड काले धन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी है, अखिलेश ने बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 10:24 AM IST

बता दें कि इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए इसे रद्द करने का फरमान सुनाया था। इसके साथ ही एसबीआई से इसकी पूरी डिटेल मांगी थी।

Electoral Bonds: इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में तो मामला पहुंचा ही, विपक्षी दल भी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। आज अखिलेश ने इसे लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड काले धन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ब्लैक मनी टूरिज्म (Black Money Tourism) मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है। बता दें कि इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए इसे रद्द करने का फरमान सुनाया था। इसके साथ ही एसबीआई से इसकी पूरी डिटेल मांगी थी।

End of Feed