Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, बॉन्ड का यूनिक नंबर और उसकी राशि भी शामिल

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Mar 21, 2024, 04:29 PM IST

Electoral Bond Case Update:इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है, एसबीआई ने कहा हमने चुनाव आयोग को पूरा डेटा सौंप दिया है।

Electoral Bond Case Updated News: इलेक्टोरल बॉन्ड केस में स्टेट बैंक के चेयरमैन ने 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया, हलफनामे में कहा गया है कि इलेक्टोरल बांड मामले में 18 मार्च को आए आदेश का पालन किया गया है और खरीदे गए और कैश कराए गए सभी इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी दे दी गई है।

Electoral Bond Case Updated News

SBI ने कहा है कि राजनीतिक दलों के संपूर्ण बैंक खाता नंबर और केवाईसी विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं

ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक को हलफनामा दाखिल करने के लिए 21 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया था, उससे पहले ही हलफनामा दाखिल कर दिया गया, सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से उसके पास मौजूद चुनावी बांड के सभी विवरणों का खुलासा करने की बात कही थी।

End of Feed