LIVE

Election Commission 5 States Chunav Dates: विस चुनावों की तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में दो चरण, बाकी राज्यों में एक फेज में वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

Election Commission 5 States Chunav Dates: विस चुनावों की तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में दो चरण, बाकी राज्यों में एक फेज में वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
Election Commission 5 States Chunav Dates: विस चुनावों की तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में दो चरण, बाकी राज्यों में एक फेज में वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

Election Commission Press Conference LIVE Hindi News, Rajasthan, Madhya Pradesh (MP), Chhattisgarh Election 2023 Date Schedule: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

OCT 09, 2023 12:44 IST

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना चुनाव की तारीख

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
OCT 09, 2023 12:43 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान चुनाव की तारीख

राजस्थान में इस बार एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। यहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
OCT 09, 2023 12:41 IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव की तारीख

मध्य प्रदेश में इस बार एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 17 नवंबर को यहां मतदान होंगे और 3 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की जाएगी।
OCT 09, 2023 12:36 IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव की तारीख

छत्तीसगढ़ में इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
OCT 09, 2023 12:37 IST

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम चुनाव की तारीख

मिजोरम में एक चरण में वोटिंग की जाएगी। 7 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
OCT 09, 2023 12:26 IST

8,192 मतदान केंद्रों पर महिलाएं संभालेंगी कमान

पांच राज्यों के चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 मतदान केंद्रों पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
OCT 09, 2023 12:24 IST

वोटर लिस्ट में सुधार के लिए 30 नवंबर तक का समय

दिल्ली: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव, सुधान और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं।"
OCT 09, 2023 12:22 IST

घर से भी मतदान करने की मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "... PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी..."
OCT 09, 2023 12:19 IST

679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
OCT 09, 2023 12:14 IST

किस राज्य में कितने मतदाता?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम में कुल मतदाता 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ हैं।
OCT 09, 2023 12:11 IST

40 दिनों तक सभी 5 राज्यों का किया दौरा

पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कहते हैं, "40 दिनों तक सभी 5 राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की।"
OCT 09, 2023 12:09 IST

विधानसभा चुनावों के लिए इन पांच राज्यों में कितने मतदाता?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में 8.8 करोड़ पुरुष मतदाता है और 7.8 करोड़ महिला मतदाता है। फर्स्ट टाइम वोटरों की तादाद 60 लाख से अधिक है।
OCT 09, 2023 12:05 IST

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभाओं के लिए चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर रही है।
OCT 09, 2023 12:02 IST

राजस्थान में कब होगा चुनाव, कब आएंगे नतीजे?

राजस्थान में विधानसभा चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से जुड़ा पूरा शेड्यूल जारी करेगा। फिलहाल सूबे में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। मुख्य विपक्षी दल के रूप में भाजपा इस बार अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 09, 2023 10:48 IST

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव का गणित समझिए

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज हो जाएगी। मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, छत्तीसगढ़ की 90, तेलंगाना की 119 और मिजोरम की 40 सीटों को मिलाकर पांचों राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। भारत का निर्वाचन आयोग (ECI) दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
OCT 09, 2023 10:14 IST

क्या कहता है मिजोरम का सियासी गणित?

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो जाएगा। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है और ज़ोरामथंगा यहां के मुख्यमंत्री हैं।
OCT 09, 2023 10:14 IST

क्या कहता है तेलंगाना का सियासी गणित?

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2024 में खत्म हो जाएगा। भारत राष्ट्र समिति (BRS) यहां सत्ता में है और फिलहाल कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव (केसीआर) तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं।
OCT 09, 2023 10:14 IST

क्या कहता है छत्तीसगढ़ का सियासी गणित?

इस राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2024 में खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।
OCT 09, 2023 10:14 IST

क्या कहता है राजस्थान का सियासी गणित?

इस राज्य में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2024 में खत्म हो जाएगा। यहां फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सरकार है और अशोक गहलोत इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
OCT 09, 2023 10:14 IST

क्या कहता है मध्य प्रदेश का सियासी गणित?

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो जाएगा। यहां फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान एमपी के मुख्यमंत्री हैं।