
Election Commission 5 States Chunav Dates: विस चुनावों की तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में दो चरण, बाकी राज्यों में एक फेज में वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
Election Commission Press Conference LIVE Hindi News, Rajasthan, Madhya Pradesh (MP), Chhattisgarh Election 2023 Date Schedule: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।