इलेक्शन

Eknath Shinde Property: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की संपत्ति में बड़ी गिरावट, 2018-19 से 2023-24 के बीच 50 प्रतिशत घटी

Eknath Shinde Property: एक तरफ एकनाथ शिंदे की संपत्ति घटी है तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी की संपत्ति बढ़ी है। उनकी पत्नी की आय 9,94,096 रुपये से बढ़कर 15,83,972 रुपये हो गई, जो 59 फीसदी की वृद्धि है।

Image

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते हुए एकनाथ शिंदे

Photo : Twitter

Eknath Shinde Property: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की संपत्तियों में बड़ी गिरावट आई है। एकनाथ शिंदे ने अपने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति घोषित की है, उसमें 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कोपरी-पचपखड़ी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।

एकनाथ शिंदे की आय

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आय 2018-19 की तुलना में 2023-24 में लगभग 50 प्रतिशत घट गई है। यह जानकारी उन्होंने ठाणे में कोपरी-पचपखड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपने हलफनामे में दी। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान शिंदे की आय 34,81,135 रुपये रही, जो 2018-19 में 61,00,841 रुपये थी। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव 2019 में हुआ था।

पत्नी की आय बढ़ी

हालांकि, इस दौरान उनकी पत्नी की आय 9,94,096 रुपये से बढ़कर 15,83,972 रुपये हो गई, जो 59 फीसदी की वृद्धि है। शिंदे के हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पास 26,000 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये की नकदी है। हलफनामे के अनुसार, शिंदे और उनकी पत्नी के पास क्रमशः 1.44 करोड़ रुपये और 7.77 करोड़ रुपये का निवेश है।

एकनाथ शिंदे पर कितना कर्ज

मुख्यमंत्री के पास करीब 13.38 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 15.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं। दूसरी ओर, शिंदे पर 5.29 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं जबकि उनकी पत्नी की देनदारियां 9.99 करोड़ रुपये हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article