इलेक्शन

Maharashtra Election: शिंदे गुट की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, भाजपा की शाइना एनसी शिवसेना के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव

eknath shinde faction candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Image

शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

eknath shinde faction candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गौर हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 29 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन है अब पार्टियां बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी हैं।

इसी क्रम में शिंदे गुट की शिवसेना ने 15 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है जिसमें शायना एनसी को टिकट दिया गया है, लिस्ट के मुताबिक शाइना मुंबा देवी सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मिलिंद देवड़ा वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे

इस लिस्ट के मुताबिक श्रीरामपुर से भाऊसाहेब, संगमनेर से अमोल खताल और मल्हारी कांवले को टिकट दिया गया है। गौर हो कि इससे पहले 27 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, संजय निरुपम को दिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया बता दें कि मिलिंद देवड़ा आदित्य ठाकरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे वहीं अंधेरी पूर्वी सीट पर मुरजी पटेल को मैदान में उतारा गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article