इलेक्शन

Delhi Election Result 2025 Live Streaming: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 का लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग(results.eci.gov.in) कब और कहां देखें

ECI Assembly Election Result 2025 Live Streaming, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव टेलीकास्ट, इलेक्शन रिजल्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, Delhi Election Results results.eci.gov.in Updates: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट, पढ़िए एक-एक डिटेल

Image

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें दिल्ली चुनाव का रिजल्ट

ECI Delhi Election Result 2025 Live Streaming, TV Telecast Channel in India: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी 2025 को वोट डाले गए थे। जिसके बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शनिवार 8 फरवरी 2025 को आएगा। दिल्ली चुनाव का सबसे सटीक परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिखाया जाएगा, जिसे समय-समय पर चुनाव आयोग की तरफ से अपडेट किया जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें दिल्ली का रिजल्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां हार जीत को लेकर आधिकारिक जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहेगी। इसके लिए आप https://results.eci.gov.in/ या फिर https://eci.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप-बाई- स्टेप समझिए कैसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें दिल्ली चुनाव का रिजल्ट

सबसे पहले आप https://www.eci.gov.in/ पर जाएं, इसके बाद DELHI ASSEMBLY ELECTION RESULT पर क्लिक करें, जो आपको https://results.eci.gov.in/ ले जाएगा। यहीं पर आपको दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट का एक बॉक्स दिखेगा, जहां आप क्लिक करके, दिल्ली चुनाव का सबसे सटीक रिजल्ट देख सकेंगे।

delhi result

delhi result

क्या कहता है दिल्ली का एग्जिट पोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में बीजेपी आगे दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार का अनुमान लगाया है, वहां कुछ में आम आदमी पार्टी की भी सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article