LIVEECI Election Results 2022: आ गए पूरे परिणाम, जानें- किसके हिस्से आईं कितनी सीट?

ECI Election Results 2022: आ गए पूरे परिणाम, जानें- किसके हिस्से आईं कितनी सीट?
Election Commission Election Result 2022, ECI Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के परिणाम बुधवार को आ गए। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित, ‘आप’ ने 134, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की, तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। आप दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट (sec.delhi.gov.in) पर नतीजे खुद भी चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्ड्स के लिए चार दिसंबर, 2022 को वोटिंग हुई थी। मतदान 50.47 फीसदी हुआ, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले 3.53 प्रतिशत कम है। रोचक बात है कि दिल्ली में इस बार परिसीमन के बाद यह चुनाव हुआ, जिसमें असल टक्कर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में थी। इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आप की जीत की संभावना जताई गई थी। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने भी अपनी-अपनी जीत का दावा किया था।
Gujarat, HP Election Results 2022 LIVE
ECI MCD Result: AAP को बहुमत, ऐसे मना ढोल-नगाड़े के साथ जश्न
ECI MCD Result: बीजेपी को पछाड़ आगे निकली आप, पार किया बहुमत का आंकड़ा
आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 126 सीटें जीती है, जबकि बीजेपी ने 97 सीटें हासिल की हैं। हालांकि, इस बीच वोटों की गिनती जारी है। वहीं, कांग्रेस के खाते में सात सीटें गई हैं और वह तीन सीटों पर आगे चल रही है। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने तीन सीटों हासिल की हैं और वे तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। सीएम ने घर से निकलने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी जीत है। यह सबकी जीत है। दिल्ली वालों का बहुत-बहुत शुक्रिया।
एमसीडी चुनाव: ‘आप' बहुमत के करीब, भाजपा का 15 साल का शासन खतरे में
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अभी तक आए परिणामों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी होगी। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि महज 10 साल पुरानी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को उसी के गढ़ में ‘‘मात’’ दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘ परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है।’’
ECI Results 2022: आप बहुमत की ओर अग्रसर, पर झोली में कितनी सीटें?
State Election Commission of Delhi: छोटे केजरीवाल को विक्ट्री पोज दिला कराया गया डांस
Delhi Election Commission MCD Election Result:...जब जश्न के बीच नजर आए 'क्यूट केजरीवाल'
ECI MCD Result: किसे मिली कितनी सीटें?
AAP-104BJP-83INC-4
Delhi MCD Update: मिल गई जीत, पर किन चीजों पर काम करेंगी आप की ट्रांसजेंडर बॉबी
सुल्तानपुरी ए से आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीती हैं। उन्होंने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से हराया। वह इलेक्शन में इकलौती ट्रांसजेंडर कैंडिडेट थीं। उन्होंने कहा था- मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हूं। आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हूं। एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी काम करूंगी।
ECI MCD Result: दिल्ली में अब चलेगा असल झाड़ू- पंजाब सीएम का बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि असली झाड़ू अब दिल्ली में चलेगा। इसे कूड़े के पहाड़ों पर चलाया जाएगा। सारे मुख्यमंत्री और संसद दिल्ली में लगे थे। आप देख लीजिए। जनता जनार्दन है...कल भी मैं आपसे मिलूंगा, जश्न एकजुट हो मनाएंगे।
State Election Commission of Delhi: संपूर्ण परिणाम से पहले से मनने लगा आप का जश्न, देखें- ऐसे
ECI Results 2022: सुलतानपुरी-ए से जीतीं AAP की बॉबी किन्नर
दिल्ली के नगर निगम चुनाव में आप की बॉबी Sultanpuri-A वॉर्ड से जीत गई हैं। उनकी जीत के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि एमसीडी में कोई ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य चुना गया हो।
State Election Commission of Delhi: किस दल के हिस्से में फिलहाल कितना वोट? देखें
State Election Commission of Delhi: परिणाम और रुझानों पर क्या है ताजा अपडेट? जानिए
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया- बीजेपी और आप 14-14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस की झोली में दो सीटें आई है, जबकि रुझानों में बीजेपी फिलहाल 91 सीटों पर, आप 116 सीटों, कांग्रेस नौ, स्वतंत्र तीन और बसपा एक सीट पर बढ़त बनाए है।
State Election Commission of Delhi: कितनी और किन सीटों पर किसे मिली जीत?
BJP 5Rohini, Laxmi Nagar,Geeta Colony , Lajpat Nagar, Siddharth nagar AAP 3Kapasheda,Jama Masjid, Dariyagunj
State Election Commission of Delhi: रुझानों के बीच क्या बोले बीजेपी के खुराना?
दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने कहा है कि हमने कचरे से निस्तारण पर काम किया और यह काम कोरोना काल में भी जारी रहा। बीजेपी ने काम किया है। यही वजह है कि हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी से होगा। पिछली बार सर्वे ने हमें सिर्फ 50 सीटें दी थीं, पर हम दो तिहाई बहुमत जीते थे।
ECI Results 2022: 180 सीट हासिल करने जा रहे- आप MLA का दावा
Delhi MCD Polls: आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम 180 सीट हासिल करने जा रहे हैं। अगर वोटरों ने हमारा समर्थन किया तो हम 230 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। पार्षद हमारे ही दल से होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल्स आप की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।
Delhi Election Commission MCD Election Result: किस दल की कितनी महिला कैंडिडेट्स मैदान में, जानिए
चुनाव पूर्व अधिकांश सर्वेक्षण में ‘आप’ की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। ‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था।
State Election Commission of Delhi: पिछले चुनाव में ऐसे रहे थे परिणाम
2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ECI MCD Result: चुनाव आयोग की ओर से सुबह नौ बजे दिया गया यह अपडेट
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों के लिए सुबह नौ बजे तक 105 सीटों पर रुझान आ गए, जिनमें BJP 68 सीट, AAP 34 और Congress 3 सीट पर बढ़त बनाए है।
Delhi Election Commission MCD Election Result: मतगणना केंद्रों की ड्रोन से निगरानी