LIVE

दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

 दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए।

दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटें और उम्मीदवार:

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP), प्रवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (Congress)
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP), तरविंदर सिंह मरवाह (BJP) और फरहाद सूरी (Congress)
शकूर बस्ती: सत्येंद्र कुमार जैन (AAP), कर्नैल सिंह (BJP) और सतीश लूथरा (Congress)
कालकाजी: आतिशी मार्लेना (AAP), रमेश बिधूड़ी (BJP) और अलका लांबा (Congress)
ओखला: अमानतुल्लाह खान (AAP), ब्रह्म सिंह (BJP) और परवेज हाशमी (Congress)

results.eci.gov.in results 2025, Delhi Election Result 2025 LIVE: Watch Here


दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025- 70 सीटों का फैसला

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है, जो दिल्ली राज्य के विधायिका के सदस्यों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें होती हैं और इन सीटों के लिए मतदान के बाद सरकार का गठन होता है। यह चुनाव आम तौर पर हर पांच साल में एक बार आयोजित होते हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम पूरे देश में राजनीतिक दलों की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली एक प्रमुख मेट्रोपोलिटन शहर है और यहां के परिणाम राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ते हैं।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: असेंबली इलेक्शन दिल्ली के परिणाम, वोट काउंटिंग अपडेट देखें यहाँ


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: Highlights

दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ।
कुल मतदान प्रतिशत लगभग 60% रहा, जो पिछली बार के 62.8% से कम था।
AAP, BJP और Congress के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।


Feb 8, 2025 | 09:41 PM IST

AAP विजयी उम्मीदवार और निवर्तमान सीएम आतिशी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाचते हुए

Feb 8, 2025 | 07:53 PM IST

पीएम मोदी बोले- 'पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया'

पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर कहा- पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है।ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है।राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है।
Feb 8, 2025 | 07:45 PM IST

'अगर संकल्प मजबूत हैं, तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं' बोले पीएम मोदी

मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे, मैं जानता हूं कि ये काम कठिन है और लंबे समय का है, समय कितना भी क्यों न जाए, शक्ति कितनी भी क्यों न लगे लेकिन अगर संकल्प मजबूत हैं, तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं।
Feb 8, 2025 | 07:23 PM IST

पीएम मोदी बोले- 'पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है'

पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
Feb 8, 2025 | 07:22 PM IST

पीएम मोदी बोले- 'AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका'

Feb 8, 2025 | 07:01 PM IST

PM Modi बोले- 'मोदी की गारंटी पर भरोसा'



पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है। पीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।
Feb 8, 2025 | 06:51 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, 'यमुना मैया की जय'

Feb 8, 2025 | 06:50 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की जनता का आभार जताया

Feb 8, 2025 | 06:39 PM IST

निवर्तमान सीएम आतिशी का अपने आवास पर समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Feb 8, 2025 | 06:37 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न में शामिल होने पर अभिनंदन

Feb 8, 2025 | 05:43 PM IST

शिमला में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाते हुए

Feb 8, 2025 | 05:41 PM IST

प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पूजा-अर्चना की

Feb 8, 2025 | 04:56 PM IST

ओखला विधानसभा से आप विधायक अमानतुल्लाह खान क्या बोले

Feb 8, 2025 | 04:23 PM IST

मनोज तिवारी बोले-'हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है'

Feb 8, 2025 | 04:20 PM IST

CM बनने के सवाल पर BJP नेता परवेश वर्मा का बड़ा बयान

Feb 8, 2025 | 03:52 PM IST

'जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई...' दिल्ली में चुनावी हार पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन



आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है, बीजेपी को इस जीत पर बधाई....हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।
Feb 8, 2025 | 01:28 PM IST

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक आए रुझानों में भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है।
Feb 8, 2025 | 01:27 PM IST

Delhi Election Result Live: मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता ने क्रमश: राजौरी गार्डेन तथा शालीमार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार तंवर को 2029 मतों से पराजित किया। सिरसा ने राजौरी गार्डेन से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 18190 मतों के अंतर से पराजित किया। शालीमार से भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया।
Feb 8, 2025 | 12:33 PM IST

Delhi Election Result Live: अवध ओझा हारे

Delhi Election Result Live अवध ओझा हारे
Feb 8, 2025 | 12:33 PM IST

Delhi Election Result Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हारे.. मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे

Feb 8, 2025 | 12:21 PM IST

नई दिल्ली, लक्ष्मी नगर सीट का क्या है हाल?.. जानिए

Feb 8, 2025 | 12:16 PM IST

'जनता के साथ अगर वादा निभाते तो ये सब नहीं होता..'- दिल्ली चुनाव पर बोले समाजसेवी अन्ना हजारे

Feb 8, 2025 | 11:43 AM IST

Delhi Election Result Live: ‘पीएम मोदी की गारंटी से बढ़कर दूसरी कोई और गारंटी नहीं’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 42 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि ‘आप’ 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा नेताओं ने जीत का दावा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का प्रतिफल बताया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है और दिल्ली की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अभी तो रुझान सामने आए हैं, लेकिन मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व पर दिल्ली और भारत की जनता को विश्वास है। पीएम मोदी की गारंटी से बढ़कर पूरे देश में दूसरी कोई और गारंटी नहीं है। प्रधानमंत्री का मतलब है 24 कैरेट गोल्ड गारंटी और गंगा जल की तरह पवित्र होना। एक तरफ पीएम मोदी का विजन था और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी सरकार थी। दिल्ली की जनता ने कहा कि ऐसे ठग (केजरीवाल) को हमें रवाना कर देना है। पहले उनकी टोपी गायब हुई और उसके बाद उनका मफलर भी गायब हो गया। आज शाम पांच बजे के बाद केजरीवाल भी गायब हो जाएंगे।"
Feb 8, 2025 | 11:14 AM IST

Delhi Election Result Live: ओखला सीट पर अमानतुल्लाह खान निकले आगे, 4000 वोटों से बनाई बढ़त

Feb 8, 2025 | 11:08 AM IST

Delhi Election Result Live: नई दिल्ली सीट पर परवेश वर्मा फिर केजरीवाल से आगे निकले

Feb 8, 2025 | 11:00 AM IST

Delhi Election Result Live: दिल्ली चुनाव के रुझानों में AAP के कई बड़े चेहरे चल रहे पीछे

Feb 8, 2025 | 10:51 AM IST

Delhi Election Result Live: रुझानों पर उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लेकर सामने आ रहे रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पोस्ट के जरिए कटाक्ष किया है। लिखा है- ‘और लड़ो आपस में’। उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ ही एक जीआईएफ भी साझा किया है। इस जीआईएफ में साधु रौद्र रूप में नजर आ रहा है। इसके साथ जीआईएफ के नीचे एक टेक्स्ट लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि 'और लड़ो आपस में। समाप्त कर दो एक दूसरे को।'
Feb 8, 2025 | 10:50 AM IST

Delhi Election Result Live: कालकाजी से आतिशी पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर दूसरे दौर के बाद मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। बिधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से ‘सफाया’ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जनता भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।’’
Feb 8, 2025 | 10:48 AM IST

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान, कहा- 'मैंने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है'

Feb 8, 2025 | 10:21 AM IST

Delhi Election Result Live: रुझानों में BJP 44 सीट पर आगे

Delhi Election Result Live रुझानों में BJP 44 सीट पर आगे
Feb 8, 2025 | 10:04 AM IST

पंजाबी बहुल सीटों पर BJP को बढ़त

Feb 8, 2025 | 10:02 AM IST

Delhi Election Result Live: दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट सीट से AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया 1200 वोटों से आगे

Delhi Election Result Live दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट सीट से AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया 1200 वोटों से आगे
Feb 8, 2025 | 09:51 AM IST

Delhi Election Result Live: केजरीवाल निकले आगे

सुबह से लगातार पिछड़ने के बाद अब आप मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे निकल गए हैं। अभी तक नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा आगे चल रहे थे, अब अरविंद केजरीवाल आगे निकल गए हैं।
Feb 8, 2025 | 09:49 AM IST

Delhi Election Result Live: केजरीवाल कितने वोटों से पीछे

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहले चरण की मतगणना के बाद नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 74 वोटों से पीछे हैं।
Feb 8, 2025 | 09:43 AM IST

Delhi Election Result Live: दिग्गजों का हाल

  • नयी दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पीछे हैं, उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।
  • कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शुरुआती रुझानों में जंगपुरा में पीछे बताए जा रहे हैं।
  • करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा आगे हैं, जबकि ग्रेटर कैलाश सीट पर ‘आप’ के सौरभ भारद्वाज बढ़त बनाए हुए हैं।
Feb 8, 2025 | 09:29 AM IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live: हार की ओर केजरीवाल-सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में 70 में से 43 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलती दिखाई दे रही हैं, जबकि 26 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है, वहीं एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है। रुझानों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
Feb 8, 2025 | 09:25 AM IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live: दिल्ली में बीजेपी 49 सीटों पर आगे और AAP 21 सीटों पर आगे चल रही है

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live दिल्ली में बीजेपी 49 सीटों पर आगे और AAP 21 सीटों पर आगे चल रही है
Feb 8, 2025 | 09:17 AM IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live: 1 घंटे की काउंटिंग में AAP के तीनों दिग्गज पीछे

Feb 8, 2025 | 09:10 AM IST

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 लाइव: शुरुआती रुझान में BJP 44 सीट पर आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 लाइव शुरुआती रुझान में BJP 44 सीट पर आगे
Feb 8, 2025 | 08:57 AM IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live: ओखला में AAP प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पिछड़े, BJP को बढ़त

Delhi Vidhan Sabha Chunav Live ओखला में AAP प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पिछड़े BJP को बढ़त

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited