LIVE

दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

 दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली में बीजेपी की जोरदार वापसी, जीतीं 70 में से 48 सीटें, AAP को मिलीं 22, विजय के बाद बोले PM मोदी -'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए।

दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटें और उम्मीदवार:

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP), प्रवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (Congress)
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP), तरविंदर सिंह मरवाह (BJP) और फरहाद सूरी (Congress)
शकूर बस्ती: सत्येंद्र कुमार जैन (AAP), कर्नैल सिंह (BJP) और सतीश लूथरा (Congress)
कालकाजी: आतिशी मार्लेना (AAP), रमेश बिधूड़ी (BJP) और अलका लांबा (Congress)
ओखला: अमानतुल्लाह खान (AAP), ब्रह्म सिंह (BJP) और परवेज हाशमी (Congress)

results.eci.gov.in results 2025, Delhi Election Result 2025 LIVE: Watch Here


दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025- 70 सीटों का फैसला

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है, जो दिल्ली राज्य के विधायिका के सदस्यों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें होती हैं और इन सीटों के लिए मतदान के बाद सरकार का गठन होता है। यह चुनाव आम तौर पर हर पांच साल में एक बार आयोजित होते हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम पूरे देश में राजनीतिक दलों की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली एक प्रमुख मेट्रोपोलिटन शहर है और यहां के परिणाम राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ते हैं।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: असेंबली इलेक्शन दिल्ली के परिणाम, वोट काउंटिंग अपडेट देखें यहाँ


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: Highlights

दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ।
कुल मतदान प्रतिशत लगभग 60% रहा, जो पिछली बार के 62.8% से कम था।
AAP, BJP और Congress के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।


FEB 08, 2025 21:41 IST

AAP विजयी उम्मीदवार और निवर्तमान सीएम आतिशी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाचते हुए

FEB 08, 2025 19:53 IST

पीएम मोदी बोले- 'पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया'

पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर कहा- पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है।ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है।राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है।
FEB 08, 2025 19:45 IST

'अगर संकल्प मजबूत हैं, तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं' बोले पीएम मोदी

मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे, मैं जानता हूं कि ये काम कठिन है और लंबे समय का है, समय कितना भी क्यों न जाए, शक्ति कितनी भी क्यों न लगे लेकिन अगर संकल्प मजबूत हैं, तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं।
FEB 08, 2025 19:23 IST

पीएम मोदी बोले- 'पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है'

पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
FEB 08, 2025 19:22 IST

पीएम मोदी बोले- 'AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका'

FEB 08, 2025 19:01 IST

PM Modi बोले- 'मोदी की गारंटी पर भरोसा'



पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है। पीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।
FEB 08, 2025 18:51 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, 'यमुना मैया की जय'

FEB 08, 2025 18:50 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की जनता का आभार जताया

FEB 08, 2025 18:39 IST

निवर्तमान सीएम आतिशी का अपने आवास पर समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

FEB 08, 2025 18:37 IST

प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न में शामिल होने पर अभिनंदन

FEB 08, 2025 17:43 IST

शिमला में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाते हुए

FEB 08, 2025 17:41 IST

प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पूजा-अर्चना की

FEB 08, 2025 16:56 IST

ओखला विधानसभा से आप विधायक अमानतुल्लाह खान क्या बोले

FEB 08, 2025 16:23 IST

मनोज तिवारी बोले-'हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है'

FEB 08, 2025 16:20 IST

CM बनने के सवाल पर BJP नेता परवेश वर्मा का बड़ा बयान

FEB 08, 2025 15:52 IST

'जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई...' दिल्ली में चुनावी हार पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन



आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है, बीजेपी को इस जीत पर बधाई....हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।
FEB 08, 2025 13:28 IST

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक आए रुझानों में भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है।
FEB 08, 2025 13:27 IST

Delhi Election Result Live: मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता ने क्रमश: राजौरी गार्डेन तथा शालीमार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार तंवर को 2029 मतों से पराजित किया। सिरसा ने राजौरी गार्डेन से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 18190 मतों के अंतर से पराजित किया। शालीमार से भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया।
FEB 08, 2025 12:33 IST

Delhi Election Result Live: अवध ओझा हारे

Delhi Election Result Live: अवध ओझा हारे
FEB 08, 2025 12:33 IST

Delhi Election Result Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हारे.. मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे