इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha: पटेल नगर सीट से 'आप' को मिली जीत, प्रवेश रतन ने बीजेपी के राज कुमार आनंद को दी शिकस्त

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patel Nagar Seat Candidate BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha Result Updates: पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन ने बीजेपी के राज कुमार आनंद और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को हराया है। आप के प्रत्याशी प्रवेश रतन ने इस सीट से 4049 वोटों से जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में प्रवेश रतन ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ आप का दामन थामा और पटेल नगर सीट से चुनाव लड़कर जीता।

Image

पटेल नगर विधानसभा सीट

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patel Nagar Seat Candidate BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha Result Updates: पटेल नगर विधानसभा सीट से इस बार मुकाबला रोचक रहा। इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के राज कुमार आनंद को 4049 वोटों से हराया है। साल 2020 के चुनाव में भी पटेल नगर सीट से राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन चुनावी मैदान में आमने-सामने थे। लेकिन इस बार दोनों की पार्टियां बदल गई हैं। 2020 के दिल्ली चुनाव में प्रवेश रतन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वहीं पिछले चुनाव में आप के टिकट पर जीत हासिल करने वाले राज कुमार आनंद इस बार बीजेपी के उम्मीदवार बने। जिनके सामने कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ को अपना प्रत्याशी चुना है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रतन ने कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को 52858 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। कृष्णा तीरथ ने 2015 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। साल 2020 के चुनाव में कृष्णा तीरथ कांग्रेस का चेहरा बनी, लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही कृष्णा तीरथ को हार का सामना करना पड़ा है।

पटेल नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025

राजनीतिक पार्टीउम्मीदवारवोटजीत/हार
आम आदमी पार्टीप्रवेश रतन57512जीत
भारतीय जनता पार्टीराज कुमार आनंद53463हार
कांग्रेसकृष्णा तीरथ4654हार

पटेल नगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट

  • पटेल नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन जीत गए हैं।
  • कांग्रेस की कृष्णा तीरथ भी 52858 वोटों से आप से पीछे हैं।
  • बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 4049 वोटों से आम आदमी पार्टी से पीछे हैं।
  • पटेल नगर सीट से आप के प्रवेश रतन जीत रहे हैं।
  • पटेल नगर विधानसभा सीट पर पूरे 17 राउंड की काउंटिंग हो गई है।
  • प्रवेश रतन 4521 वोटों से भाजपा के राज कुमार आनंद से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 12:30 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार पटेल नगर सीट से आप के प्रवेश रतन बढ़त बनाए हुए हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 11 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार आप के प्रवेश रतन 1967 वोटों से बीजेपी से आगे चल रहे हैं
  • आप के प्रवेश रतन 559 वोटों से बीजेपी के राज कुमार आनंद से आगे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 10:30 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार आप के प्रवेश रतन पटेल नगर से आगे चल रहे हैं।
  • प्रवेश रतन 429 वोटों से भाजपा के राज कुमार आनंद से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शनकमीशनकी10बजेकीताजाअपडेटकेअनुसारआपकेप्रवेशरतनपटेलनगरसेआगेचलरहेहैं।
  • बीजेपी के राज कुमार आनंद 266 वोटों से आप के प्रवेश रतन से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शनकमीशनकी 9:30 बजेकीताजाअपडेटकेअनुसार बीजेपी के राज कुमार आनंद आगे चलरहेहैं।
  • पटेल नगर से बीजेपी आगे चल रही है।
  • पटेल नगर से कांग्रेस पीछे चल रही है।
  • EVM से काउंटिंग शुरू हो गई है।
  • रुझानों में पटेल नगर सीट से बीजेपी के राज कुमार आनंद आगे चल रहे हैं।
  • वोट काउंटिंग शुरू हो चुकी है, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
  • पटेल नगर सीट पर कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी।

उम्मीदवारों की लिस्ट

  • AAP - प्रवेश रतन
  • BJP - राज कुमार आनंद
  • कांग्रेस - कृष्णा तीरथ

पटेल नगर विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट से पिछले तीन विधानसभा चुनावों से आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती आ रही है। आप ने साल 2013 के चुनावों में इस सीट से वीणा आनंद को अपना प्रत्याशी चुना था। उन्होंने बीजेपी की पूर्णिमा विद्यार्थी को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2015 में आप के हजारी लाल चौहान ने बीजेपी की कृष्णा तीरथ को हराकर यह सीट अपने कब्जे में की। साल 2020 में आप के राज कुमार आनंद ने बीजेपी के प्रवेश रतन को हराकर चुनाव जीता था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article