इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, Congress Devendra Yadav: बादली में BJP के दीपक चौधरी ने बजाया डंका, 15000 वोटों की बढ़त से जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Badli Seat Congress Candidate Devendra Yadav Result Updates: दिल्ली की बादली सीट से BJP प्रत्याशी दीपक चौधरी जीत चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव 20,000 वोटों से पिछड़े। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अजेश यादव हैं जो 15,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हारे हैं।

Image

बादली विधानसभा सीट

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Badli Seat Congress Candidate Devendra Yadav Result Updates: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिस कारण यह हॉट सीट बनी हुई हैं। बादली सीट से देवेंद्र यादव पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट पर साल 2008 और 2013 के दिल्ली चुनाव में देवेंद्र यादव ने कांग्रेस की टिकट से लड़कर चुनाव जीता। वहीं 2015 और 2020 के चुनाव में भी देवेंद्र यादव ने बादली से चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। इस बार फिर से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव पर भरोसा जताया है। उन्होंने दिल्ली न्याय यात्रा निकालकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की भी पूरी कोशिश की। अब इस सीट के चुनाव रिजल्ट पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

बादली विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के सामने आप से दो बार विधायक रहे अजेश यादव और भाजपा के दीपक चौधरी ने चुनाव लड़ा। इस त्रिकोणीय मुकाबले में दीपक चौधरी ने 15000 से ज्यादा वोटों से जीत प्राप्त की है। नीचे दी गई टेबल से आप पता लगा सकते हैं कि इस बार किसे कितने वोट मिले हैं।

प्रत्याशी का नामकुल वोट मिलेबढ़त/कमी
दीपक चौधरी (भारतीय जनता पार्टी)61,19215,163 वोटों की बढ़त से जीते
अजेश यादव (आम आदमी पार्टी)46,02915,163 वोटों से हारे
देवेंद्र यादव (कांग्रेस)41,07120,121 वोटों से हारे

बादली विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट

  • 19वें राउंड में कांग्रेस के देवेंद्र यादव 14876 वोटों से पीछे दीपक चौधरी की बढ़त बरकरार।
  • कांग्रेस के देवेंद्र यादव भी 12451 वोटों के साथ बीजेपी के दीपक चौधरी से पीछे हैं।
  • आप के अजेश यादव 9162 वोटों से बीजेपी से पीछे चल रह हैं।
  • इस सीट से बीजेपी के दीपक चौधरी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
  • बादली विधानसभा सीट पर 20 में से 14 राउंड की काउंटिंग हो गई है।
  • बीजेपी के दीपक चौधरी 3199 वोटों से कांग्रेस के देवेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 12:20 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बादली सीट से भाजपा आगे चल रही है।
  • इलेक्शन कमीशन की 11 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के दीपक चौधरी 3446 वोटों से आप से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 10:40 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के दीपक चौधरी 2251 वोटों से आप से आगे चल रहे हैं।
  • बीजेपी के दीपक चौधरी 1627 वोटों से आप के अजेश यादव से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 10 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के दीपक चौधरी बादली सीट से आगे चल रहे हैं।
  • बादली सीट से कांग्रेस के देंवेद्र यादव पीछे हो गए हैं।
  • बादली सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
  • EVM से काउंटिंग शुरू हो गई है।
  • बादली सीट से रुझानों में देंवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।
  • वोट काउंटिंग शुरू हो गई है, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
  • बादली सीट पर कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

  • AAP - अजेश यादव
  • BJP - दीपक चौधरी
  • कांग्रेस - देवेंद्र यादव

बादली विधानसभा सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का भाग है। यहां करीब 1 लाख 40 हजार वोटर्स हैं, जिनमें 79 हजार से अधिक पुरुष मतदाता और 60 हजार से ज्यादा महिला मतदाता हैं। बादली सीट पर 2015 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के अजेश यादव को जीत मिली थी। 2020 के चुनाव में भी आप की ओर से अजेश यादव ने चुनाव जीता।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article