इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Vijender Gupta: रोहिणी सीट पर बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने लगाई जीत की हैट्रिक, 'आप' को दी करारी हार

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Rohini Seat BJP Candidate Vijender Gupta Result Updates: दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराया है। विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता को हराया है।

Image

रोहिणी विधानसभा सीट

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Rohini Seat BJP Candidate Vijender Gupta Result Updates: रोहिणी विधासनभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने 37816 वोटों के बड़े अंतर से आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को हराया है। विजेंद्र गुप्ता को 2015 से इस सीट पर जीत का परचम लहरा रहे हैं। साल 2015 के चुनाव में विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के सीएल गुप्ता और कांग्रेस के सुखबीर शर्मा को शिकस्त दी थी। 2020 के दिल्ली चुनाव में भी विजेंद्र गुप्ता ने आप के राजेश बंसीवाला और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता को हराया था।

रोहिणी विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 2015 और 2020 में यहां से लगातार दो बार बीजेपी को जीत मिली। आम आदमी पार्टी ने केवल एक बार 2013 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी रोहिणी सीट से बीजेपी ने विजेंद्र गुप्ता जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल और कांग्रेस ने सुमेश गुप्ता को शिकस्त दी है।

रोहिणी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025

राजनीतिक पार्टीउम्मीदवारवोटजीत/हार
भारतीय जनता पार्टीविजेंद्र गुप्ता70365जीत
आम आदमी पार्टीप्रदीप मित्तल32549हार
कांग्रेससुमेश गुप्ता3765हार

रोहिणी विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट

  • कांग्रेस के उम्मीदवार सुमेश गुप्ता को रोहिणी सीट से सिर्फ 3765 वोट मिले।
  • विजेंद्र गुप्ता ने आप के प्रदीप मित्तल को 37816 वोटों से हराया।
  • भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से जीत दर्ज की है।
  • आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल 36822 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
  • रोहिणी विधानसभा सीट पर 17 में से 16 राउंड की काउंटिंग हो गई है।
  • बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 24070 वोटों से आप के प्रदीप मित्तल आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 12:20 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 11 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 6915 वोटों से आप से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 10:30 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 1737 वोटों से आप से आगे चल रहे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 10 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता फिर से आगे हो गए हैं।
  • प्रदीप मित्तल 48 वोटों से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता से आगे हैं।
  • इलेक्शन कमीशन की 9:30 बजे की ताजा अपडेट के अनुसार आप के प्रदीप मित्तल रोहिणी सीट से आगे चल रहे हैं।
  • रोहिणी सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
  • EVM से काउंटिंग शुरू हो गई है।
  • रुझानों में रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
  • मतगणना शुरू हो गई है, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
  • रोहिणी सीट पर कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी।

उम्मीदवारों की लिस्ट

  • AAP - प्रदीप मित्तल
  • BJP - विजेंद्र गुप्ता
  • कांग्रेस - सुमेश गुप्ता

रोहिणी विधानसभा सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। साल 2015 के दिल्ली चुनाव में रोहिणी सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता को जीत मिली थी। साल 2020 के दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी ने यहां से चुनाव जीता।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article