Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Gandhinagar Seat BJP Candidate Sardar Arvinder Singh Lovely Result Updates: दिल्ली विधानसभा की गांधीनगर सीट पर मुकाबला कड़ा है। यहां प्रमुख उम्मीदवार भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली हैं और आप ने नवीन चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। आप और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर में अरविंदर सिंह लवली (BJP) 56858 वोट मिले हैं। वहीं आप के नवीन चौधरी ने 44110 वोट हासिल किए। बीजेपी ने मात्र 12748 वोट से जीत हासिल की है।
बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 2017-18 के दौरान भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वह 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व में गांधीनगर सीट से विधायक रह चुके हैं। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंदर सिंह लवली ने 48,897 वोटों से जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार बाजपेयी को हराया था। लेकिन इस बार वह भाजपा के नेतृत्व में गांधीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें कि 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस की नेतृत्व में जीत हासिल कर विधायक बनए थे। अब देखना ये है कि क्या अरविंदर सिंह लवली भाजपा के सिर जीत का ताज पहनाते है या कोई और पार्टी बाजी मारती है।
गांधीनगर विधानसभा सीट 2025 रिजल्ट
अरविंदर सिंह लवली (BJP) - 56858 (Won)नवीन चौधरी (AAP) - 44110 वोट
कमल अरोड़ा (कांग्रेस) - 3453 वोट
गांधीनगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
- बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली ने गांधीनगर सीट से हासिल की जीत।
- अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 56858 वोट।
- बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली ने आप के नवीन चौधरी को 44110 वोटों से हराया।
- गांधीनगर सीट पर 11 राउंड की वोटिंग पूरी।
- गांधीनगर सीट पर 12748 वोटों से आगे चल रहे बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली।
- गांधीनगर विधानसभा सीट पर 11 राउंड में से 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई।
- गांधीनगर सीट पर कांग्रेस के कमल अरोड़ा 42776 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- गांधीनगर सीट पर आप के नवीन चौधरी को 7653 वोट से पीछे छोड़ आगे निकलने बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली।
- गांधीनगर विधानसभा सीट पर इलेक्शन कमीशन के 10:30 के आकड़ों के अनुसार 3030 वोटों से नवनी चौधरी आगे चल रहे हैं।
- इलेक्शन कमीशन की तरफ से आए 10 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, गांधीनगर सीट से आप के उम्मीदवार नवीन चौधरी 6448 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं।
- ईवीएम से वोट काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- गांधीनगर सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। इसमें गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद आज मतगणना शुरू होगी। मतगणना के दौरान मालूम होगा गांधीनगर सीट पर कौन सी पार्टी आगे चल रही है।
उम्मीदवारों की लिस्ट
AAP - नवीन चौधरी
BJP - अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेस - कमल अरोड़ा
BSP - टिकराज सिंह
गांधीनगर विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अनिल कुमार चौधरी ने 48,824 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। 2015 में अनिल कुमार चौधरी ने 50,946 वोट प्राप्त कर गांधीनगर सीट जीती थी, लेकिन उस दौरान वह बीजेपी के नहीं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जीत हासिल कर विधायक बने थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में अनिल कुमार चौधरी को आप के नवीन चौधरी ने कांटे की टक्कर दी थी। 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश में नवीन चौधरी चुनावी मैदान में आप के उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। यहां उनकी टक्कर 2013 में गांधीनगर सीट के विधायक बने सरदार अरविंद सिंह लवली से होने वाली है। बता दें कि गांधीनगर सीट पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में 61.01 मतदान दर्ज किया गया था।
