इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Kailash Gehlot: बिजवासन से BJP ने मारी बाजी, कैलाश गहलौत की बड़ी जीत, 11276 वोटों से जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Bijwasan Seat BJP Candidate Kailash Gehlot Result Updates: दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा ने बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी छोड़कर आए पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत एक बार फिर बीजेपी से विधायक बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों से पराजित कर दिया।

Image

बिजवासन से कैलाश गहलौत की जीत

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Bijwasan Seat BJP Candidate Kailash Gehlot Result Updates: दिल्ली विधानसभा की बिजवासन सीट पर रोमांचक मुकाबला खत्म हो गया। यहां प्रमुख उम्मीदवार भाजपा नेता कैलाश गहलौत ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम पार्टी के प्रतिद्वंदी सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों से पराजित कर दिया है। कैलाश गहलौत को दिल्ली की जनता ने 64951 वोट दिए, जबकि सुरेंद्र भारद्वाज को 53675 वोट मिले। कैलाश गहलौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ ही समय पहले नवंबर 2024 में भाजपा का दामन थामा था। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में वह लंबे समय तक परिवहन मंत्री रहे। AAP की ओर से वह दिल्ली की नजफगढ़ सीट से लगातार दो बार (2015 और 2020) चुनाव जीते हैं, जबकि इस बार भाजपा ने उन्हें बिजवासन से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिजवासन में मुकाबला इसलिए भी रोचक रहा क्योंकि यहां से चुनावी मैदान में एक-दूसरे के सामने खड़े तीन प्रमुख उम्मीदवारों का AAP से संबंध था। भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलौत पूर्व में AAP नेता रहे हैं और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर सहरावत भी पूर्व में AAP में रहे हैं, जिन्हें 9409 वोट मिले। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बिजवासन सीट पर जीत दर्ज भी की थी। तीसरी तरफ AAP के अपने उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज थे। यानी बिजवास सीट पर इस बार दो पूर्व AAP नेता vs AAP उम्मीदवार थे।

बिजवासन विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट

-17 यानी सभी राउंड की गिनती पूरी होने पर भाजपा ने विजय हासिल की। कैलाश गहलौत 11276 से जीते

- 14 राउंड की गिनती के बाद कैलाश गहलौत ने 9600 से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई

- 12 राउंड की गितनी के बाद भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलौत को 8500 से अधिक वोटों से बढ़त

- 9 राउंड की गिनती के बाद कैलाश गहलौत को 6600 से अधिक वोटों की बढ़त।

- सात राउंड की गिनती के बाद कैलाश गहलौत को 4500 से अधिक वोटों से बढ़त। कुल 17 राउंड की होनी है गिनती।

- बिजवासन से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलौत 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

- मतगणना शुरू हुए लगभग दो घंटे हो गए हैं और भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलौत लगातार बिजवासन सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

- पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, EVM खुलने शुरू और अब तेजी से आएंगे रुझान

- आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वह अपने जीते हुए उम्मीदवारों को पंजाब लेकर जाएगी, ताकि खरीद-फरोख्त न हो सके

उम्मीदवारों की लिस्ट

  • AAP - सुरेंद्र भारद्वाज
  • BJP - कैलाश गहलौत
  • कांग्रेस - देविंदर सेहरावत
  • BSP - कमल सिंह
परिसीनामन के बाद अस्तित्व में आयी बिजवासन विधानसभा सीट पर पहली बार साल 2008 में चुनाव हुए। साल 2008 और 2013 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता सत प्रकाश राणा ने जीती। साल 2015 में आम आदमी पार्टी की ऐसी लहर चली की यह सीट भी AAP की झोली में चली गई। 2020 में भी यहां से आम आदमी पार्टी ने ही चुनाव जीता। लेकिन, 2025 के चुनाव में फिर एक बार सीट बीजेपी के खाते में गई है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article